Skip to main content

कानपुर से भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक नए संग्राम का शुभारंभ..........

जैसा की सारी दुनिया जानती है, कानपुर देश में नया चलन शुरू करने के लिए जाना जाता रहा है. गांधी और भगतसिंह दोनों के आन्दोलनों का गर्भगृह रहा कानपुर इसके पूर्व में प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के लिए भी साक्षी बना था. यद्यपि इसकी शुरुआत मेरठ से अवश्य हुयी परन्तु कानपुर में इस टिमटिमाती लौ ने ज्वाला का रूप अख्तियार कर लिया.गांधी के कानपुर आगमन के बाद ...आजादी के लिए लड़ने वालों को नयी ऊर्जा मिली. कानपुर की उर्वरा भूमि सदा से आदोलनों के लिए जनि गयी है. आजादी के बाद चाहे संतिया कांड रहा हो या फिर शिक्षक आन्दोलन, कानपुर के रणबांकुरों ने केंद्र और प्रदेश की सरकारं को सदैव नाकों चने चबाने के लिए मजबूर किया है.







भाइयों और बहनों, अब समय बदल रहा है. अब हमारा शत्रु भी बदल रहा है. अब हमें जान लेना चाहिए की आज हम चाहे क्यों न आजाद हो गए हों पर अभी शासन का तरीका नहीं बदला है. अभी भी आम भारतीय शासित हैं हमारे बीच के ही उन लोगों के द्वारा जो हमें अपना नहीं समझते हैं. हमारे देश के एक बहुत बड़े भाग की जनता आज भी इस आजादी का मतलब सरकारी योजनाओं के बंदरबांट से अनजान है.







नयी दिल्ली और लखनऊ से चलने और चलाई जाने वाली कितनी ही योजनाओं का आज भी बहुत बुरा हश्र है. आखिर इसका कारण क्या है - कभी सोचने का प्रयास कीजिये.ये मत सोचिये की ये समस्या केवल हमारी है. इसलिए हमें केवल इससे निपट लेना चाहिए.भाई देखो , ये सब भी तो अपने ही नहीं जो नहीं कह पा रहे हैं . उनकी समस्या को भी अपनी समस्या समझते हुए कुछ ऐसा करो जिससे वास्तविक आजादी लायी जा सके. कैसे होगा वो सब, जिसके लिए आमार पूर्वजों ने अपनी जान दे दी थी. जो आजादी हमें मिली है वो बहुत सस्ते में मिली है. दुनिया के किसी भी गुलाम देश में आजादी के चली लड़ाई में जाने वाली जानों की संख्या पर कभी गौर करो तो पता चल जायेगा की हमारी कुर्बानी संख्यात्मक कम मात्रा के आधार पर गुणात्मक ज्यादा थी. अब ऐसा क्या हो गया की हम उसकी कीमत नहीं समझ पा रहे है ?







आजादी मिली है नकि, स्वछंदता . ये तो सही शाब्दिक अर्थ नहीं था. पर हम तो ऐसे से वैसे हो गए. यानि भ्रस्टाचारी हो गए. किसे और किसने बनाया हमें ऐसा? अब ये सोचने का सही समय आ गया है. कारण ये है कि आजादी के समय कि पीढ़ी के साथ ही वो पीढ़ी भी हमसे दूर जा रही है जिसने 1977 कि क्रांति में सहभागिता अदा कि थी. उनमें से ज्यादातर अब पूरी तरह से जनता के सामने उजागर हो चुके हैं.अब हमें अपना पथ खुद ही बनाते हुए चलना है. और अपने वरद विरोधी यानि भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़नी है.







कानपुर में आये एक धार्मिक बाबा के तरीके से अलग एक नया रास्ता तलाशते हुए कानपुर कि नयी युवा पीढ़ी ने अपने तरीके से इस विरोधी को परास्त करने के लिए हुंकार भरी है. आइये आप सभी अधिक से अधिक संख्या में इस में भाग लें. 26 जनवरी को कानपुर में एक 'मार्च भ्रष्टाचार के विरुद्ध 'में दो कदम हमारे साथ चल सकने का साहस जुटाएं................

Comments

Popular posts from this blog

दशानन को पाती

  हे रावण! तुम्हें अपने  समर्थन में और प्रभु श्री राम के समर्थकों को खिझाने के लिए कानपुर और बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाक़ों में कही जाने वाली निम्न पंक्तियाँ तो याद ही होंगी- इक राम हते, इक रावन्ना।  बे छत्री, बे बामहन्ना।। उनने उनकी नार हरी। उनने उनकी नाश करी।। बात को बन गओ बातन्ना। तुलसी लिख गए पोथन्ना।।      1947 में देश को आज़ादी मिली और साथ में राष्ट्रनायक जैसे राजनेता भी मिले, जिनका अनुसरण और अनुकृति करना आदर्श माना जाता था। ऐसे माहौल में, कानपुर और बुंदेलखंड के इस परिक्षेत्र में ऐसे ही, एक नेता हुए- राम स्वरूप वर्मा। राजनीति के अपने विशेष तौर-तरीक़ों और दाँवों के साथ ही मज़बूत जातीय गणित के फलस्वरूप वो कई बार विधायक हुए और उन्होंने एक राजनीतिक दल भी बनाया। राम स्वरूप वर्मा ने उत्तर भारत में सबसे पहले रामायण और रावण के पुतला दहन का सार्वजनिक विरोध किया। कालांतर में दक्षिण भारत के राजनीतिक दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा उच्च जातीय सँवर्ग के विरोध में हुए उभार का पहला बीज राम स्वरूप वर्मा को ही जाना चाहिए। मेरे इस नज़रिए को देखेंगे तो इस क्षेत्र में राम म...

“मूवमेंट” के लिए “मूव” तो करना ही होगा...

       बात इक्कीसवीं सदी में अन्ना हजारे के आन्दोलन के समय की है. देश में भ्रष्टाचार समाप्ति की दिशा में मजबूत और आवश्यक कदम माने जाने वाले “लोकपाल बिल” की व्यापक मांग के लिए उस समय देश की आशा का केंद्र रामलीला मैदान के तम्बू में अनशनरत अन्ना हजारे के साथ तमाम छवियाँ जुड़ रही थीं. किसी भी अत्यंत लोकप्रिय खेल के रोमांचक मैच की ही भांति लोगों की साँसें अटकी थीं. दिल्ली से आने वाली हर खबर टेलीविजन पर चर्चा का विषय थी. देश में लगभग सभी शहरों में दिल्ली की तर्ज पर तमाम रामलीला मैदान बन गए थे. साथ ही, हर मैदान के केंद्र में आन्दोलन के बहाने संभावनाओं के समंदर में विद्यमान ढेरों रत्नों में से अपने लिए चिन्हित लाभ पर नजर गड़ाए लाखों आन्दोलनकारी जमे हुए थे. पानी, किसानी और जंगल के आन्दोलनकारी भी इसी आन्दोलन में शामिल हो चुके थे. जनता उस आन्दोलन से तमाम आशा लगाए हुए थी और परम्परागत राजनीतिज्ञ उस आन्दोलन के उफान के उतरने का इंतज़ार कर रहे थे. वास्तव में, उस या उस जैसे आन्दोलनों यानी मूवमेंट में बहुत से युवा   राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में चमक बनाते हैं. यह चमक स्थाई भी ह...

जहाँ सजावट, वहाँ फँसावट

चेहरे पर चेहरा      मुझे अपनी जन्म और कर्मस्थली तथा उत्तर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहलाने वाले कानपुर से प्रदेश की मूल राजधानी लखनऊ में बसे हुए तीन वर्ष होने को हैं। मूलतया पत्रकार होने के नाते मेरे देखने के नज़रिए में अन्य लोगों से पर्याप्त भिन्नता है। सम्भव है, मेरा मत और दृष्टिकोण लोकप्रिय और सर्वमान्य ना हो।     इसके बावजूद मैं अपना पक्ष रखना चाहता हूँ कि आर्थिक-सामाजिक और व्यावहारिक आधार पर इन दोनों  शहरों की बनावट, बसावट, खान-पान, और बाशिंदों के व्यवहार में ज़मीन-आसमान का अंतर है। इन अंतरों के बारे में मैं सदा से स्पष्ट था। कानपुर की अपेक्षा लखनऊ घूमने और रहने के लिए निःसन्देह अधिक सुविधाजनक और चमकदार शहर है। इसके बावजूद कानपुर की संकरी और कम रोशनी वाली गलियों में दिल धड़कता है, जोकि उसकी जीवंतता का परिचायक है। कानपुर के बाशिंदों के चेहरे पर चमक मेहनत से कमाई की पूँजी की है जबकि लखनऊ के शहरी उधार और तिकड़म से चमक बनाए रखने में संघर्षरत हैं।       कानपुर के थोक के बाज़ारों में छोटी सी गद्दी में बैठकर करोड़ों का व्यापार करने वाले...