Skip to main content

जनता और मीडिया के संघर्ष की जीत

दिव्या केस में नपे पुलिस अफसर

नीलम , दिव्या, कविता, वन्दना और शीलू सहित न जाने कितनी बालिग-नाबालिग कन्याओं के साथ घटित यौन-शोषण और अंतत: हत्या तक किए गए जघन्यतम अपराधों के लिए जाना जाने वाला विगत वर्ष अपने साथ ही कई गहरे जख्म मानवता और भारतीय संस्कृति पर दे गया था. नया वर्ष परत-दर-परत खुलासे और कार्यवाहियों का वर्ष जाना जाने वाला है. एक ही दिन शीलू के बलात्कारी विधायक की गिरफ्तारी व कानपुर के बहुचर्चित दिव्या हत्याकाण्ड के मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी पुलिस के आला अधिकारियों पर गिरी गाज एक सुखद एहसास देने वाला साबित हुआ.
दिव्याकाण्ड में कत्र्तव्य की शिथिलता बरतने के आरोपी तत्कालीन डी०आई०जी प्रेम प्रकाश, एस०पी० (ग्रामीण) लालबहादुर, कल्याणपुर क्षेत्राधिकारी लक्ष्मी निवास मिश्र व कल्याणपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पर अपराधियों को श्रय देने व केस की सही जांच न करने के कारण गाज गिरी है. इसी क्रम में नरैनी बांदा के बसपा विधायक पुरूषोत्तम नरेश द्विवेदी को गिरफ्तार कर प्रदेश सरकार ने संकेत देने में काफी देर की है कि दोषी चाहे कितना ही शक्तिशाली व उच्च पदस्थ क्यों न हो कानून से ऊपर नहीं. दोनों घटनाओं में जनता के विरोध को मिले मीडिया के स्वर ने अंजाम  तक पहुंचाया. यद्यपि कानपुर में आन्दोलनरत जनता व दिव्या की मां सहित प्रबुद्ध जन-मानस में यह प्रश्न आज भी कौंध रहा है कि कल्यानपुर चौकी इन्चार्ज शालिनी सहाय को क्लीन चिट क्यों दी गयी? उसके द्वारा किये गये पुलिसिया जुल्म की कहानी क्षेत्र की जनता की जुबानी कहने में आम व खास सभी शर्मसार होते हैं. मुन्ना ही नहीं किन्नर समेत पकड़े गये तीन-चार युवक तो पुलिस की खाकी वर्दी से इस तरह डर चुके हैं कि वे होमगार्ड तक को देखकर कांपने लगते हैं. पर अन्त भला तो सब भला. भले ही पूरा न सही पर काफी हद तक सन्तोषजनक है.1

Comments

Popular posts from this blog

दशानन को पाती

  हे रावण! तुम्हें अपने  समर्थन में और प्रभु श्री राम के समर्थकों को खिझाने के लिए कानपुर और बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाक़ों में कही जाने वाली निम्न पंक्तियाँ तो याद ही होंगी- इक राम हते, इक रावन्ना।  बे छत्री, बे बामहन्ना।। उनने उनकी नार हरी। उनने उनकी नाश करी।। बात को बन गओ बातन्ना। तुलसी लिख गए पोथन्ना।।      1947 में देश को आज़ादी मिली और साथ में राष्ट्रनायक जैसे राजनेता भी मिले, जिनका अनुसरण और अनुकृति करना आदर्श माना जाता था। ऐसे माहौल में, कानपुर और बुंदेलखंड के इस परिक्षेत्र में ऐसे ही, एक नेता हुए- राम स्वरूप वर्मा। राजनीति के अपने विशेष तौर-तरीक़ों और दाँवों के साथ ही मज़बूत जातीय गणित के फलस्वरूप वो कई बार विधायक हुए और उन्होंने एक राजनीतिक दल भी बनाया। राम स्वरूप वर्मा ने उत्तर भारत में सबसे पहले रामायण और रावण के पुतला दहन का सार्वजनिक विरोध किया। कालांतर में दक्षिण भारत के राजनीतिक दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा उच्च जातीय सँवर्ग के विरोध में हुए उभार का पहला बीज राम स्वरूप वर्मा को ही जाना चाहिए। मेरे इस नज़रिए को देखेंगे तो इस क्षेत्र में राम म...

“मूवमेंट” के लिए “मूव” तो करना ही होगा...

       बात इक्कीसवीं सदी में अन्ना हजारे के आन्दोलन के समय की है. देश में भ्रष्टाचार समाप्ति की दिशा में मजबूत और आवश्यक कदम माने जाने वाले “लोकपाल बिल” की व्यापक मांग के लिए उस समय देश की आशा का केंद्र रामलीला मैदान के तम्बू में अनशनरत अन्ना हजारे के साथ तमाम छवियाँ जुड़ रही थीं. किसी भी अत्यंत लोकप्रिय खेल के रोमांचक मैच की ही भांति लोगों की साँसें अटकी थीं. दिल्ली से आने वाली हर खबर टेलीविजन पर चर्चा का विषय थी. देश में लगभग सभी शहरों में दिल्ली की तर्ज पर तमाम रामलीला मैदान बन गए थे. साथ ही, हर मैदान के केंद्र में आन्दोलन के बहाने संभावनाओं के समंदर में विद्यमान ढेरों रत्नों में से अपने लिए चिन्हित लाभ पर नजर गड़ाए लाखों आन्दोलनकारी जमे हुए थे. पानी, किसानी और जंगल के आन्दोलनकारी भी इसी आन्दोलन में शामिल हो चुके थे. जनता उस आन्दोलन से तमाम आशा लगाए हुए थी और परम्परागत राजनीतिज्ञ उस आन्दोलन के उफान के उतरने का इंतज़ार कर रहे थे. वास्तव में, उस या उस जैसे आन्दोलनों यानी मूवमेंट में बहुत से युवा   राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में चमक बनाते हैं. यह चमक स्थाई भी ह...

जहाँ सजावट, वहाँ फँसावट

चेहरे पर चेहरा      मुझे अपनी जन्म और कर्मस्थली तथा उत्तर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहलाने वाले कानपुर से प्रदेश की मूल राजधानी लखनऊ में बसे हुए तीन वर्ष होने को हैं। मूलतया पत्रकार होने के नाते मेरे देखने के नज़रिए में अन्य लोगों से पर्याप्त भिन्नता है। सम्भव है, मेरा मत और दृष्टिकोण लोकप्रिय और सर्वमान्य ना हो।     इसके बावजूद मैं अपना पक्ष रखना चाहता हूँ कि आर्थिक-सामाजिक और व्यावहारिक आधार पर इन दोनों  शहरों की बनावट, बसावट, खान-पान, और बाशिंदों के व्यवहार में ज़मीन-आसमान का अंतर है। इन अंतरों के बारे में मैं सदा से स्पष्ट था। कानपुर की अपेक्षा लखनऊ घूमने और रहने के लिए निःसन्देह अधिक सुविधाजनक और चमकदार शहर है। इसके बावजूद कानपुर की संकरी और कम रोशनी वाली गलियों में दिल धड़कता है, जोकि उसकी जीवंतता का परिचायक है। कानपुर के बाशिंदों के चेहरे पर चमक मेहनत से कमाई की पूँजी की है जबकि लखनऊ के शहरी उधार और तिकड़म से चमक बनाए रखने में संघर्षरत हैं।       कानपुर के थोक के बाज़ारों में छोटी सी गद्दी में बैठकर करोड़ों का व्यापार करने वाले...