Skip to main content

देव दीपावली समिति की बैठक संपन्न


कानपुर. बनारस की तर्ज पर कानपुर में भी कार्तिक पूर्णिमा को भव्य रूप से मनाने की कानपुर नगर आयुक्त की कोशिश ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है. इस अवसर को भव्यतम रूप देने के लिए बनाई गई समिति की बैठक आज नगर निगम,सभागार में संपन्न हुयी. जिसमें प्रेसवार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य को स्पष्ट किया गया. गंगा के घाटों की सफाई और आम जनता के साथ सरकारी मशीनरी के सहयोग को बढाने की दिशा में बात की गयी.
भगवान् शिव की नगरी कहलाने वाली काशी, वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा के सभी घाटों पर दीपदान और दीप-प्रज्ज्वलन किये जाने को विश्व में एक अलग तरह से जाना जाता है.कानपुर नगर आयुक्त आर. विक्रम सिंह ने बताया की वाराणसी में अपनी तैनाती के दौरान एक स्थानीय जोशीले युवक और एक संन्यासी की मदद से शुरू किया गया ये दीप प्रज्ज्वलन का अभियान अब पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है. कानपुर भी गंगा के तट पर बसा है तथा कानपुर में भी धर्म के प्रति पर्याप्त रूचि है. शहर में युवा शक्ति और धार्मिक व्यवसाइयों की मदद से ये अवसर शहर की शान बनने की क्षमता रखता है. इस अवसर पर श्री सिंह  ने बताया की केंद्रीय देव दीपावली,कानपुर नगर का गठन किया गया है. परमट के आनन्देश्वर मंदिर के महंत रमेश पूरी जी महराज को इस समिति का संरक्षक, अरुण पुरी जी महराज को अध्यक्ष बनाया गया है. इस समिति में कानपुर के सभी गंगा घाटों के चुने हुए लोग इस समिति में शामिल किये गए हैं. कानपुर नगर निगम के द्वारा आम जनता से अपील की गयी है शहरी जनता इस अवसर में बढ़-चढ़कर भाग ले. प्रशासन ने सभी घाटों की सफाई का काम आज से प्रारम्भ कर दिया है. इस समिति में गंगा से जुड़े पण्डे, मल्लाह,नाविक, पुजारी आदि लोगों को शामिल किया गया है. आज बैठक में प्रवीण शुक्ला, सुनीत पाण्डेय ,हरिओम पाण्डेय,राजीव शुक्ला,सुनील मांझी , मदनलाल भाटिया आदि उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

दशानन को पाती

  हे रावण! तुम्हें अपने  समर्थन में और प्रभु श्री राम के समर्थकों को खिझाने के लिए कानपुर और बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाक़ों में कही जाने वाली निम्न पंक्तियाँ तो याद ही होंगी- इक राम हते, इक रावन्ना।  बे छत्री, बे बामहन्ना।। उनने उनकी नार हरी। उनने उनकी नाश करी।। बात को बन गओ बातन्ना। तुलसी लिख गए पोथन्ना।।      1947 में देश को आज़ादी मिली और साथ में राष्ट्रनायक जैसे राजनेता भी मिले, जिनका अनुसरण और अनुकृति करना आदर्श माना जाता था। ऐसे माहौल में, कानपुर और बुंदेलखंड के इस परिक्षेत्र में ऐसे ही, एक नेता हुए- राम स्वरूप वर्मा। राजनीति के अपने विशेष तौर-तरीक़ों और दाँवों के साथ ही मज़बूत जातीय गणित के फलस्वरूप वो कई बार विधायक हुए और उन्होंने एक राजनीतिक दल भी बनाया। राम स्वरूप वर्मा ने उत्तर भारत में सबसे पहले रामायण और रावण के पुतला दहन का सार्वजनिक विरोध किया। कालांतर में दक्षिण भारत के राजनीतिक दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा उच्च जातीय सँवर्ग के विरोध में हुए उभार का पहला बीज राम स्वरूप वर्मा को ही जाना चाहिए। मेरे इस नज़रिए को देखेंगे तो इस क्षेत्र में राम म...

“मूवमेंट” के लिए “मूव” तो करना ही होगा...

       बात इक्कीसवीं सदी में अन्ना हजारे के आन्दोलन के समय की है. देश में भ्रष्टाचार समाप्ति की दिशा में मजबूत और आवश्यक कदम माने जाने वाले “लोकपाल बिल” की व्यापक मांग के लिए उस समय देश की आशा का केंद्र रामलीला मैदान के तम्बू में अनशनरत अन्ना हजारे के साथ तमाम छवियाँ जुड़ रही थीं. किसी भी अत्यंत लोकप्रिय खेल के रोमांचक मैच की ही भांति लोगों की साँसें अटकी थीं. दिल्ली से आने वाली हर खबर टेलीविजन पर चर्चा का विषय थी. देश में लगभग सभी शहरों में दिल्ली की तर्ज पर तमाम रामलीला मैदान बन गए थे. साथ ही, हर मैदान के केंद्र में आन्दोलन के बहाने संभावनाओं के समंदर में विद्यमान ढेरों रत्नों में से अपने लिए चिन्हित लाभ पर नजर गड़ाए लाखों आन्दोलनकारी जमे हुए थे. पानी, किसानी और जंगल के आन्दोलनकारी भी इसी आन्दोलन में शामिल हो चुके थे. जनता उस आन्दोलन से तमाम आशा लगाए हुए थी और परम्परागत राजनीतिज्ञ उस आन्दोलन के उफान के उतरने का इंतज़ार कर रहे थे. वास्तव में, उस या उस जैसे आन्दोलनों यानी मूवमेंट में बहुत से युवा   राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में चमक बनाते हैं. यह चमक स्थाई भी ह...

जहाँ सजावट, वहाँ फँसावट

चेहरे पर चेहरा      मुझे अपनी जन्म और कर्मस्थली तथा उत्तर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहलाने वाले कानपुर से प्रदेश की मूल राजधानी लखनऊ में बसे हुए तीन वर्ष होने को हैं। मूलतया पत्रकार होने के नाते मेरे देखने के नज़रिए में अन्य लोगों से पर्याप्त भिन्नता है। सम्भव है, मेरा मत और दृष्टिकोण लोकप्रिय और सर्वमान्य ना हो।     इसके बावजूद मैं अपना पक्ष रखना चाहता हूँ कि आर्थिक-सामाजिक और व्यावहारिक आधार पर इन दोनों  शहरों की बनावट, बसावट, खान-पान, और बाशिंदों के व्यवहार में ज़मीन-आसमान का अंतर है। इन अंतरों के बारे में मैं सदा से स्पष्ट था। कानपुर की अपेक्षा लखनऊ घूमने और रहने के लिए निःसन्देह अधिक सुविधाजनक और चमकदार शहर है। इसके बावजूद कानपुर की संकरी और कम रोशनी वाली गलियों में दिल धड़कता है, जोकि उसकी जीवंतता का परिचायक है। कानपुर के बाशिंदों के चेहरे पर चमक मेहनत से कमाई की पूँजी की है जबकि लखनऊ के शहरी उधार और तिकड़म से चमक बनाए रखने में संघर्षरत हैं।       कानपुर के थोक के बाज़ारों में छोटी सी गद्दी में बैठकर करोड़ों का व्यापार करने वाले...