Skip to main content

तेरा क्या होगा "कटप्पा"


 ...... देश में शायद ही कोई होगा जिसने बाहुबली सीरीज की दोनों फ़िल्मों में से एक भी न देखी होगी और उसके कैरेक्टर "कटप्पा" को न जानता हो. वो एक वीर और साहसी योद्धा था, जो राज-सिंहासन से बंधा हुआ था. तमाम सक्षमता के बावजूद उसकी खुद की कोई महत्वाकांक्षा न थी. राजा के आदेश को पालन के लिए अपने प्रिय भांजे की हत्या जैसा जघन्य कृत्य करने में उसने सेकण्ड का भी समय न लगाया था.

राजनीति को "कटप्पा" बहुत भाते हैं, जिसके पास खुद की इच्छा ना हो और राजगद्दी के लिए सबसे ज्यादा समर्पण हो. प्रभु राम के लिए बिना तर्क-वितर्क किये सर्वस्व न्योछावर करने का समर्पण रखने वाले प्रभु हनुमान, महाभारत काल में भीष्म पितामह ऐसी ही भूमिका में रहे हैं. आधुनिक राजनीति भी इस तरह के चरित्रों से भरी पड़ी है, जिनके बिना राज और दल संचालित किया जा सकना मुमकिन नहीं रहा है. ऐसा किरदार खोजना और उससे काम लेना भी एक चुनौती ही है.

हाल में , प्रदेश के एक राजनीतिक दल के मुखिया के न रहने के बाद पारिवारिक एका हो गया है और मुखिया जी के "कटप्पा" ने उनके "बेटाजी" में मुखिया जी की छवि खोज कर कटप्पा की ही तरह नेतृत्व स्वीकार कर लिया है. अपना दल और अपना बेटा भी नए मुखिया जी के संरक्षण में उत्सर्ग कर दिया है. पद, कद, काम और रूतबा और अपने चाहने वालों को बीच भंवर में त्यागकर उनके अन्दर का "कटप्पा" जागने से सत्ताधारी और बिना सत्ताधारी ही  सभी सतर्क हो गए हैं.खुद को साबित करने का संकट उन्हें झेलना पड़ रहा है क्योंकि उनके बहुत पुराने साथी उनके इशारे पर पहले विभिन्न दलों में जा चुके हैं और शेष बचे लोगों को छोड़कर अचानक वो पुराने घर वापस आ गए हैं. नए मुखिया को पहले ही कई युवा कटप्पा घेरे हुए हैं, जो इनकी वापसी से कभी भी बाहर किये जा सकते हैं.

देखना है कि इनकी काट के लिए सत्ताधारी दल के कटप्पा  कौन सी चाल चलते हैं......

Comments

  1. कटप्पा ने अपनी मृत्यु स्वम चुनी है, क्यों कि अब वो बरगद हो गया है और बरगद के नीचे छोटे पौधे जिंदा नहीं रह पाते।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

दशानन को पाती

  हे रावण! तुम्हें अपने  समर्थन में और प्रभु श्री राम के समर्थकों को खिझाने के लिए कानपुर और बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाक़ों में कही जाने वाली निम्न पंक्तियाँ तो याद ही होंगी- इक राम हते, इक रावन्ना।  बे छत्री, बे बामहन्ना।। उनने उनकी नार हरी। उनने उनकी नाश करी।। बात को बन गओ बातन्ना। तुलसी लिख गए पोथन्ना।।      1947 में देश को आज़ादी मिली और साथ में राष्ट्रनायक जैसे राजनेता भी मिले, जिनका अनुसरण और अनुकृति करना आदर्श माना जाता था। ऐसे माहौल में, कानपुर और बुंदेलखंड के इस परिक्षेत्र में ऐसे ही, एक नेता हुए- राम स्वरूप वर्मा। राजनीति के अपने विशेष तौर-तरीक़ों और दाँवों के साथ ही मज़बूत जातीय गणित के फलस्वरूप वो कई बार विधायक हुए और उन्होंने एक राजनीतिक दल भी बनाया। राम स्वरूप वर्मा ने उत्तर भारत में सबसे पहले रामायण और रावण के पुतला दहन का सार्वजनिक विरोध किया। कालांतर में दक्षिण भारत के राजनीतिक दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा उच्च जातीय सँवर्ग के विरोध में हुए उभार का पहला बीज राम स्वरूप वर्मा को ही जाना चाहिए। मेरे इस नज़रिए को देखेंगे तो इस क्षेत्र में राम म...

“मूवमेंट” के लिए “मूव” तो करना ही होगा...

       बात इक्कीसवीं सदी में अन्ना हजारे के आन्दोलन के समय की है. देश में भ्रष्टाचार समाप्ति की दिशा में मजबूत और आवश्यक कदम माने जाने वाले “लोकपाल बिल” की व्यापक मांग के लिए उस समय देश की आशा का केंद्र रामलीला मैदान के तम्बू में अनशनरत अन्ना हजारे के साथ तमाम छवियाँ जुड़ रही थीं. किसी भी अत्यंत लोकप्रिय खेल के रोमांचक मैच की ही भांति लोगों की साँसें अटकी थीं. दिल्ली से आने वाली हर खबर टेलीविजन पर चर्चा का विषय थी. देश में लगभग सभी शहरों में दिल्ली की तर्ज पर तमाम रामलीला मैदान बन गए थे. साथ ही, हर मैदान के केंद्र में आन्दोलन के बहाने संभावनाओं के समंदर में विद्यमान ढेरों रत्नों में से अपने लिए चिन्हित लाभ पर नजर गड़ाए लाखों आन्दोलनकारी जमे हुए थे. पानी, किसानी और जंगल के आन्दोलनकारी भी इसी आन्दोलन में शामिल हो चुके थे. जनता उस आन्दोलन से तमाम आशा लगाए हुए थी और परम्परागत राजनीतिज्ञ उस आन्दोलन के उफान के उतरने का इंतज़ार कर रहे थे. वास्तव में, उस या उस जैसे आन्दोलनों यानी मूवमेंट में बहुत से युवा   राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में चमक बनाते हैं. यह चमक स्थाई भी ह...

जहाँ सजावट, वहाँ फँसावट

चेहरे पर चेहरा      मुझे अपनी जन्म और कर्मस्थली तथा उत्तर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहलाने वाले कानपुर से प्रदेश की मूल राजधानी लखनऊ में बसे हुए तीन वर्ष होने को हैं। मूलतया पत्रकार होने के नाते मेरे देखने के नज़रिए में अन्य लोगों से पर्याप्त भिन्नता है। सम्भव है, मेरा मत और दृष्टिकोण लोकप्रिय और सर्वमान्य ना हो।     इसके बावजूद मैं अपना पक्ष रखना चाहता हूँ कि आर्थिक-सामाजिक और व्यावहारिक आधार पर इन दोनों  शहरों की बनावट, बसावट, खान-पान, और बाशिंदों के व्यवहार में ज़मीन-आसमान का अंतर है। इन अंतरों के बारे में मैं सदा से स्पष्ट था। कानपुर की अपेक्षा लखनऊ घूमने और रहने के लिए निःसन्देह अधिक सुविधाजनक और चमकदार शहर है। इसके बावजूद कानपुर की संकरी और कम रोशनी वाली गलियों में दिल धड़कता है, जोकि उसकी जीवंतता का परिचायक है। कानपुर के बाशिंदों के चेहरे पर चमक मेहनत से कमाई की पूँजी की है जबकि लखनऊ के शहरी उधार और तिकड़म से चमक बनाए रखने में संघर्षरत हैं।       कानपुर के थोक के बाज़ारों में छोटी सी गद्दी में बैठकर करोड़ों का व्यापार करने वाले...