Skip to main content

बेबी को डॉन पसंद है....

मेरी उमर के  (बुढ़ाते हुए) नौजवानों,

    तुम सब ने भी मेरी ही तरह खलनायक जैसे नायकों पर बनी फ़िल्में खूब देखी ही होंगी. जिनमें हीरो नियम-क़ानून को धता बताते हुए खूब गैर-कानूनी काम करता है और पुलिस को बार-बार चकमा देने में सफल होता है. कभी-कभी वो राबिनहुड की तरह सेठों से लुटे हुए धन से ग़रीबों की जरूरत पूरी करने जैसा कथित परोपकारी काम भी करता है. क़ानून को सर्वोपरि साबित करने और अपराध को बढ़ावा नहीं देने की सरकारी नीति के कारण कुछ फिल्मों में इन "कथित नायकों" को जेल जाने या मारे जाने के सीन भी फिल्माए जाते हैं, लेकिन तमाम एहतियातों के साथ, जिससे उनके फैन बेकाबू न हो जाएँ.

    हाल में, तमाम कुख्यात अपराधियों और माफियाओं की बायोपिक फिल्मों को रुपहले परदे पर उतारा गया. शूटआउट एट लोखंडवाला, हसीना, सत्या, बुलेट राजा, वंस अपान इन मुंबई और जाने ही कितनी फिल्मों में असल जिन्दगी के खलनायकों को बड़े परदे पर बहुत खूबसूरत अंदाज में दयावान और महान के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया गया. इन सभी कहानियों में उन परिस्थितियों का विषद और भावनात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया कि विषम और विकट परिस्थितियों के चलते वो अपराध के रास्ते पर चला वरना वो तो घरेलू और सामान्य व्यक्ति ही रहता. कुछ फ़िल्मों में अपराधी नायकों की कहानियां तो इस तरह प्रस्तुत की गयीं, जैसे उसका यह रूप समाज के लिए अत्यंत आवश्यक साबित किया जा सके.

    इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह पक्ष है कि फिल्मों और वास्तविक जीवन में इन माफिया और अपराध के नामचीन दरिंदों के साथ सुंदरियों का प्रेम और सर्वस्व न्यौछावर कर देने की प्रवृत्ति है. हाल में, आर्थिक अपराधी ललित मोदी और सुष्मिता सेन के संपर्क के किस्से उजागर हुए, जिसने ममता कुलकर्णी-विकी गोस्वामी, मंदाकिनी-दाऊद इब्राहिम, मोनिका बेदी-अबू सलेम, मधुबाला-हाजी मस्तान जैसे तमाम अनकहे किस्सों की पुनरावृत्ति दिखी. इससे साबित होता है कि "बेबी को डॉन पसंद है."

 

-अरविन्द त्रिपाठी

13-09-2022

Comments

Popular posts from this blog

दशानन को पाती

  हे रावण! तुम्हें अपने  समर्थन में और प्रभु श्री राम के समर्थकों को खिझाने के लिए कानपुर और बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाक़ों में कही जाने वाली निम्न पंक्तियाँ तो याद ही होंगी- इक राम हते, इक रावन्ना।  बे छत्री, बे बामहन्ना।। उनने उनकी नार हरी। उनने उनकी नाश करी।। बात को बन गओ बातन्ना। तुलसी लिख गए पोथन्ना।।      1947 में देश को आज़ादी मिली और साथ में राष्ट्रनायक जैसे राजनेता भी मिले, जिनका अनुसरण और अनुकृति करना आदर्श माना जाता था। ऐसे माहौल में, कानपुर और बुंदेलखंड के इस परिक्षेत्र में ऐसे ही, एक नेता हुए- राम स्वरूप वर्मा। राजनीति के अपने विशेष तौर-तरीक़ों और दाँवों के साथ ही मज़बूत जातीय गणित के फलस्वरूप वो कई बार विधायक हुए और उन्होंने एक राजनीतिक दल भी बनाया। राम स्वरूप वर्मा ने उत्तर भारत में सबसे पहले रामायण और रावण के पुतला दहन का सार्वजनिक विरोध किया। कालांतर में दक्षिण भारत के राजनीतिक दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा उच्च जातीय सँवर्ग के विरोध में हुए उभार का पहला बीज राम स्वरूप वर्मा को ही जाना चाहिए। मेरे इस नज़रिए को देखेंगे तो इस क्षेत्र में राम म...

“मूवमेंट” के लिए “मूव” तो करना ही होगा...

       बात इक्कीसवीं सदी में अन्ना हजारे के आन्दोलन के समय की है. देश में भ्रष्टाचार समाप्ति की दिशा में मजबूत और आवश्यक कदम माने जाने वाले “लोकपाल बिल” की व्यापक मांग के लिए उस समय देश की आशा का केंद्र रामलीला मैदान के तम्बू में अनशनरत अन्ना हजारे के साथ तमाम छवियाँ जुड़ रही थीं. किसी भी अत्यंत लोकप्रिय खेल के रोमांचक मैच की ही भांति लोगों की साँसें अटकी थीं. दिल्ली से आने वाली हर खबर टेलीविजन पर चर्चा का विषय थी. देश में लगभग सभी शहरों में दिल्ली की तर्ज पर तमाम रामलीला मैदान बन गए थे. साथ ही, हर मैदान के केंद्र में आन्दोलन के बहाने संभावनाओं के समंदर में विद्यमान ढेरों रत्नों में से अपने लिए चिन्हित लाभ पर नजर गड़ाए लाखों आन्दोलनकारी जमे हुए थे. पानी, किसानी और जंगल के आन्दोलनकारी भी इसी आन्दोलन में शामिल हो चुके थे. जनता उस आन्दोलन से तमाम आशा लगाए हुए थी और परम्परागत राजनीतिज्ञ उस आन्दोलन के उफान के उतरने का इंतज़ार कर रहे थे. वास्तव में, उस या उस जैसे आन्दोलनों यानी मूवमेंट में बहुत से युवा   राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में चमक बनाते हैं. यह चमक स्थाई भी ह...

जहाँ सजावट, वहाँ फँसावट

चेहरे पर चेहरा      मुझे अपनी जन्म और कर्मस्थली तथा उत्तर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहलाने वाले कानपुर से प्रदेश की मूल राजधानी लखनऊ में बसे हुए तीन वर्ष होने को हैं। मूलतया पत्रकार होने के नाते मेरे देखने के नज़रिए में अन्य लोगों से पर्याप्त भिन्नता है। सम्भव है, मेरा मत और दृष्टिकोण लोकप्रिय और सर्वमान्य ना हो।     इसके बावजूद मैं अपना पक्ष रखना चाहता हूँ कि आर्थिक-सामाजिक और व्यावहारिक आधार पर इन दोनों  शहरों की बनावट, बसावट, खान-पान, और बाशिंदों के व्यवहार में ज़मीन-आसमान का अंतर है। इन अंतरों के बारे में मैं सदा से स्पष्ट था। कानपुर की अपेक्षा लखनऊ घूमने और रहने के लिए निःसन्देह अधिक सुविधाजनक और चमकदार शहर है। इसके बावजूद कानपुर की संकरी और कम रोशनी वाली गलियों में दिल धड़कता है, जोकि उसकी जीवंतता का परिचायक है। कानपुर के बाशिंदों के चेहरे पर चमक मेहनत से कमाई की पूँजी की है जबकि लखनऊ के शहरी उधार और तिकड़म से चमक बनाए रखने में संघर्षरत हैं।       कानपुर के थोक के बाज़ारों में छोटी सी गद्दी में बैठकर करोड़ों का व्यापार करने वाले...