Skip to main content

भ्रष्टाचार से संग्राम है मूल मुद्दा


भ्रष्टाचार से संग्राम है मूल मुद्दा

by Arvind Tripathi on Friday, April 22, 2011 at 2:42pm
           भष्टाचार के विरुद्ध लड़ने वालों से केंद्र और राज्य की सरकारें बहुत सुनियोजित और संगठित तरीके से लड़ रही हैं.आज भी देश में लोकतंत्र स्थापित हुए साथ से अधिक सालों के बाद भी "जन-वाद" स्थापित नहीं हो सका है. आवाज उठाने वालों की कुंडली तैयार कर आन्दोलन को कमजोर करने का भरसक प्रयास ब्रिटिश सरकार की तर्ज पर ही किया जा रहा है.बात इस सिविल सोसाइटी के सदस्यों की रक्षा नहीं कर पाने  की नहीं है. ये भी संसारी लोग हैं, इन्होने भी इसी देश में जन्म लिया है यहाँ वे आसमान से अवतरित नहीं हुए हैं .उन्होंने कब कौन सा फल खाया और कौन सा चखा था,इसे मिर्च-मसाले के साथ पेश करने में लगा मीडिया भी संदेह को जन्म दे रहा है. ऐसे में जबकि देश के अति जिम्मेदार  इलेक्ट्रोनिक मीडिया का पोषण विदेशी धन से हो रहा है.आम जन की समझ में कुछ नहीं आ रहा है. विदेशी ताकतें इस मीडिया कर्म के माध्यम से जनता में अन्ना सहित सरकारों के विरोध को और चरम तक पहुंचाने में लगी हैं.

          लगता है की सरकारें फिर आपात-कालीन हालात तैयार कर रही हैं.अपने स्वच्छ छवि के प्रधानमन्त्री को इस मौके  को आगे बद्गकर हाथोहाथ लेना चाहिए था. वो इस मौके को गवा बैठे. सोनिया को लिखी अन्ना की चिट्ठी ने बहुत कुछ साफ़ कर दिया है. अन्ना शहरी लोगों से घिरे हुए मूल ग्रामीण मानसिकता के भारतीय हैं. रही बात हेगड़े, केजरीवाल,भूशनों की तो गलत लोगों से भी ठीक काम क्यों नहीं कराये जा सकते, जबकि हम सालोंसाल से इन भ्रष्ट और गलत लोगों के हुजूम जिन्हें राजनीतिज्ञ कहते हैं, को अपना राष्ट्रनायक और महानायक मानते चले आ रहे हैं.

          पर मूल प्रश्न ये है,जब  बात सुचिता की हो ही रही है , तो क्या अपने इतने विशाल देश में हमारे पास पांच अदद ईमानदार लोग भी नहीं रहे ? जिन्हें निर्विवाद रूप से स्वीकार किया जाए ? क्या ऐसे पांच लोग भी एनी लोगों की तरह ही निरीह हैं.पद के लिए ये लोलुपता का चरम नहीं की वे इस्तीफा न देकर जैसे-तैसे बिल के ड्राफ्ट के  निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर के ही दम लेंगे. ऐसे में अन्ना को भी सोचना पडेगा. क्या इस कमेटी में शामिल होना उनका मूल उद्देश्य है या फिर था ?  अमर सिंह और दिग्विजय सिंह जैसे लोग किसी इतने विशाल जन-समर्थन वाले आन्दोलन की हवा ऐसे निकाल देंगे ये सोचना भी हास्यास्पद है, परन्तु विचारणीय अवश्य है. देश का विपक्ष स्तब्ध है.राष्ट्र के पुनर्निर्माण का आह्वान करने वाले आज शांत हैं.आम-जनता नेतृत्व हीन है. और भ्रष्टाचार का राक्षस अपने अदम्य साहस के साथ देश को लीलने की तैयारी में है. राजनेता और नौकरशाह कारोबारिओं के साथ मिलकर उसका पोषण करने में लगे हैं.ऐसे में मित्रों , जब महाभारत शुरू हो ही गयी है तो शास्त्र हाथ में लेकर न चलाना भी तो कायरता का परिचायकहोगा.
                                अतः, आइये सार्थक और सकारात्मक दिशा में राष्ट्रहित में चिंतन करें.अन्ना को तब नहीं अब आपकी ज्यादा जरूरत है. आज आम सवाल है की इससे क्या होगा ?चुनाव आयोग,सतर्कता आयोग,मानवाधिकार आयोग  और सूचना आयोग की ही तरह एक और संवैधानिक पद बन जाएगा.एक और विभाग और क्लर्कों का जमावड़ा हो जायेगा.आज ऎसी बातें करने वाले  सही भी हो सकते है.पर आप सभी का कर्त्तव्य है की आप यदि इस क़ानून का महत्व और उद्देश्य को समझ गए हैं तो , आइये ज्यादा से ज्यादा लोगों से बात करें की इससे क्या होगा.

Comments

Popular posts from this blog

दशानन को पाती

  हे रावण! तुम्हें अपने  समर्थन में और प्रभु श्री राम के समर्थकों को खिझाने के लिए कानपुर और बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाक़ों में कही जाने वाली निम्न पंक्तियाँ तो याद ही होंगी- इक राम हते, इक रावन्ना।  बे छत्री, बे बामहन्ना।। उनने उनकी नार हरी। उनने उनकी नाश करी।। बात को बन गओ बातन्ना। तुलसी लिख गए पोथन्ना।।      1947 में देश को आज़ादी मिली और साथ में राष्ट्रनायक जैसे राजनेता भी मिले, जिनका अनुसरण और अनुकृति करना आदर्श माना जाता था। ऐसे माहौल में, कानपुर और बुंदेलखंड के इस परिक्षेत्र में ऐसे ही, एक नेता हुए- राम स्वरूप वर्मा। राजनीति के अपने विशेष तौर-तरीक़ों और दाँवों के साथ ही मज़बूत जातीय गणित के फलस्वरूप वो कई बार विधायक हुए और उन्होंने एक राजनीतिक दल भी बनाया। राम स्वरूप वर्मा ने उत्तर भारत में सबसे पहले रामायण और रावण के पुतला दहन का सार्वजनिक विरोध किया। कालांतर में दक्षिण भारत के राजनीतिक दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा उच्च जातीय सँवर्ग के विरोध में हुए उभार का पहला बीज राम स्वरूप वर्मा को ही जाना चाहिए। मेरे इस नज़रिए को देखेंगे तो इस क्षेत्र में राम म...

“मूवमेंट” के लिए “मूव” तो करना ही होगा...

       बात इक्कीसवीं सदी में अन्ना हजारे के आन्दोलन के समय की है. देश में भ्रष्टाचार समाप्ति की दिशा में मजबूत और आवश्यक कदम माने जाने वाले “लोकपाल बिल” की व्यापक मांग के लिए उस समय देश की आशा का केंद्र रामलीला मैदान के तम्बू में अनशनरत अन्ना हजारे के साथ तमाम छवियाँ जुड़ रही थीं. किसी भी अत्यंत लोकप्रिय खेल के रोमांचक मैच की ही भांति लोगों की साँसें अटकी थीं. दिल्ली से आने वाली हर खबर टेलीविजन पर चर्चा का विषय थी. देश में लगभग सभी शहरों में दिल्ली की तर्ज पर तमाम रामलीला मैदान बन गए थे. साथ ही, हर मैदान के केंद्र में आन्दोलन के बहाने संभावनाओं के समंदर में विद्यमान ढेरों रत्नों में से अपने लिए चिन्हित लाभ पर नजर गड़ाए लाखों आन्दोलनकारी जमे हुए थे. पानी, किसानी और जंगल के आन्दोलनकारी भी इसी आन्दोलन में शामिल हो चुके थे. जनता उस आन्दोलन से तमाम आशा लगाए हुए थी और परम्परागत राजनीतिज्ञ उस आन्दोलन के उफान के उतरने का इंतज़ार कर रहे थे. वास्तव में, उस या उस जैसे आन्दोलनों यानी मूवमेंट में बहुत से युवा   राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में चमक बनाते हैं. यह चमक स्थाई भी ह...

जहाँ सजावट, वहाँ फँसावट

चेहरे पर चेहरा      मुझे अपनी जन्म और कर्मस्थली तथा उत्तर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहलाने वाले कानपुर से प्रदेश की मूल राजधानी लखनऊ में बसे हुए तीन वर्ष होने को हैं। मूलतया पत्रकार होने के नाते मेरे देखने के नज़रिए में अन्य लोगों से पर्याप्त भिन्नता है। सम्भव है, मेरा मत और दृष्टिकोण लोकप्रिय और सर्वमान्य ना हो।     इसके बावजूद मैं अपना पक्ष रखना चाहता हूँ कि आर्थिक-सामाजिक और व्यावहारिक आधार पर इन दोनों  शहरों की बनावट, बसावट, खान-पान, और बाशिंदों के व्यवहार में ज़मीन-आसमान का अंतर है। इन अंतरों के बारे में मैं सदा से स्पष्ट था। कानपुर की अपेक्षा लखनऊ घूमने और रहने के लिए निःसन्देह अधिक सुविधाजनक और चमकदार शहर है। इसके बावजूद कानपुर की संकरी और कम रोशनी वाली गलियों में दिल धड़कता है, जोकि उसकी जीवंतता का परिचायक है। कानपुर के बाशिंदों के चेहरे पर चमक मेहनत से कमाई की पूँजी की है जबकि लखनऊ के शहरी उधार और तिकड़म से चमक बनाए रखने में संघर्षरत हैं।       कानपुर के थोक के बाज़ारों में छोटी सी गद्दी में बैठकर करोड़ों का व्यापार करने वाले...